Thursday, May 14, 2026
Google search engine

कोरबा पंडित रविशंकर शुक्ला नगर के चिल्ड्रन पार्क में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ आयोजन किया जा रहा है।..

कोरबा pnews24- पंडित रविशंकर शुक्ल नगर के चिल्ड्रंस पार्क में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, श्रीधाम वृंदावन रसिक भागवताचार्य श्रीहित ललितवल्लभ नागार्च जी ने कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी पंडित रविशंकर शुक्ला नगर में सात दिवसीय संगीतमय में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसकी शुरुआत भव्य शोभायात्रा के साथ की गई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में बच्चे महिलाएं एवं पुरुष पितांबर वस्त्र धारण कर शामिल हुए , शोभा यात्रा के दौरान कर्मा पार्टी द्वारा आकर्षक नृत्य भी प्रस्तुत किया जा रहा था,5 फरवरी से प्रारंभ हुए इस आयोजन का समापन 11 फरवरी को होगा और अगले दिन यानी 12 फरवरी को विशाल भंडारा का आयोजन भागवत कथा परिवार के द्वारा किया जाएगा। भागवताचार्य श्रीहित ललितवल्लभ नागार्च कथा का वाचन करेंगे। सात दिवसीय इस धार्मिक कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा वाचन किया जाए गया व संध्या 7 बजे से आरती, पुष्पाजलि व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में सभी शहर वासियों से सम्मिलित होकर कथा का रसपान करने की अपील भी महाराज जी के द्वारा किया गया

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...