Monday, May 11, 2026
Google search engine

विशाल केलकर को बनाया गया लोकसभा प्रभारी..

कोरबा pnews24-आम आदमी पार्टी इस बार छत्तीसगढ़ में मजबूती के साथ विधानसभा के सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए प्रत्याशी पब्लिक सर्वे से तय किए जाएंगे। सर्वे में जरूरी नहीं की पार्टी के ही पदाधिकारियों को टिकट मिले बल्कि जिसका नाम पब्लिक आगे करेगी वह प्रत्याशी बनाया जाएगा। वह पार्टी का पदाधिकारी या आम व्यक्ति भी हो सकता है। चुनाव के लिए अब तैयारी हो चुकी है। गांव-गांव में आपकी टीम तैयार हो गई है.
पूरे प्रदेश में लोकसभा अध्यक्ष व सचिव की नियुक्ति की गई है, जिसमें कोरबा लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष विशाल केलकर को बनाया गया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी से जनता त्रस्त है। अब तक प्रदेश में विकल्प नहीं था लेकिन आप अब आम लोगों के लिए विकल्प के रूप में तैयार है। निश्चित ही चुनाव में परिणाम आप के पक्ष में आएगा। यह बात शुक्रवार को शहर के इंदिरा स्टेडियम स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम में दिल्ली के विधायक व छत्तीसगढ़ के प्रभारी संजीव झा ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही। वे वहां कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जिस तरह आप ने मॉडल ऑफ गर्वनेंस कि है उसकी चर्चा अब न केवल दिल्ली बल्कि पूरे देश में है। लोग अब दूसरे पार्टियों के झूठे वादों में नहीं बल्कि विकास पर भरोसा करने लगे हैं। दिल्ली की तरह ही दूसरे राज्यों में आप के प्रति भरोसा बढ़ा है। जिसका परिणाम है कि पहली बार देश में ऐसा हुआ कि 10 साल के भीतर कोई पार्टी राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त कर पाई है। इस बार लोग विकल्प मिलने पर आप को ही चुनेंगे। दिल्ली और पंजाब की तरह ही छत्तीसगढ़ में भी चुनाव का परिणाम अप्रत्याशित होगा और आप की सरकार बनेगी.
शहर में निकली रैली, जगह-जगह किया गया स्वागत
आम आदमी पार्टी जय छत्तीसगढ़ प्रभारी विधायक संजीव झा के साथ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी शुक्रवार को जब कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर शहर पहुंचे तो पार्टी के पदाधिकारी लोकसभा अध्यक्ष विशाल केलकर के नेतृत्व में रैली निकाली गई शहर में जगह-जगह अतिथियों का स्वागत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में अतिथियों ने कार्यकर्ताओं को चुनाव अभियान के लिए तैयार हो जाने को कहा.

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...