शासकीय उचित मुल्य की दुकान में चोरोें ने की सेंधमारी..

* गल्ले में रखे नकदी रकम और राशन सामग्री की हुई चोरी
* पुलिस कर रही मामले की जांच
कोरबा (pnews24) सीएसईबी चौकी अंतर्गत नगर निगम के पंपहाउस वार्ड में चोरी की एक घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने वार्ड में संचालित शासकीय उचित मुल्य की दुकान में सेंधमारी कर गल्ले में रखे नकदी रकम सहित कुछ सामानों की चोरी कर ली। चोरों ने कितना सामान पार किया है इस बात का पता नहीं चल सका है। सोसायटी संचालक सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा तब चोरी के इस मामले का खुलासा हुआ।
बताया जा रहा है कि चोर आंगनबाड़ी केंद्र के अहाते के फांदकर पहले स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश किए फिर सूनेपन का फायदा उठाकर स्कूल से लगे सोसायटी की दीवार को तोड़कर भीतर प्रवेश किए। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुँचकर जांच पड़ताल में जुट गई हैं।

 

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...