Monday, May 11, 2026
Google search engine

मालिक के ट्रेलर वाहन से टायर चोरी करने वाला कथित आरोपी ड्रायवर गिरफ्तार * टायर चोरी के आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार..

* आरोपी के कब्जे से संपूर्ण मशरूका बरामद
कोरबा (pnews24) कोरबा जिले में प्रार्थी रामशरण राठौर निवासी ग्राम मुढ़ाली थाना हरदीबाजार जिला कोरबा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि एमआरबीएल कोयला ट्रांसपोर्ट कंपनी हरदीबाजार में कार्यरत ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 एस 1447 का चालक विजेन्द्र जगत निवासी ग्राम मुरली सलिहापारा थाना हरदीबाजार द्वारा 20 जनवरी को ट्रेलर में कोयला लेकर गया था जो कोयला को खाड़ा कोलवासरी में खाली कर ट्रेलर को लाकर एमआरबीएल कैम्प में रख दिया तथा ट्रेलर के ट्राला में लगा 04 नग टायर सहित डिस्क को बदलकर खराब टायर को लगाकर 04 नग टायर सहित डिस्क को चोरी कर ले गया है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 28/2023 धारा 381 भादवि. कायम कर हालात से पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रोबिनसन गुड़िया को अवगत कराकर मार्गदर्शन प्राप्त करने पर मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कथित आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
प्रकरण के माल मशरूका को बरामद करने एवं कथित आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु थाना हरदीबाजार पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी का पता तलाश में जुट गये। प्रकरण की विवेचना के दौरान 24 जनवरी को मुखबीर से पता चला कि कथित आरोपी ग्राम मुरली सलिहापारा में लुक छिप कर रह रहा है सूचना पर तत्काल पुलिस पार्टी रवाना होकर घेराबंदी कर दबिश देकर आरोपी विरेन्द्र जगत को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर दिनांक घटना को चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी से चोरी गये मशरूका को बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा चौकी प्रभारी हरदीबाजार, सउनि. विजय सिंह, आरक्षक संजय चन्द्रा, आरक्षक प्रवीण राजवाड़े, आरक्षक कमल कैवर्त, आरक्षक गौकरण श्याम, आरक्षक गौतम पटेल, आरक्षक मुकेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...