Monday, May 11, 2026
Google search engine

वार्ड क्रमांक 66 में सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन किया नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने.

कोरबा (pnews24) कोरबा जिले के वार्ड क्रमांक 66 बांकीमोगरा में सीसी रोड सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया, इस भूमिपूजन में कोरबा जिला नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में दीपका नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष भागवत विश्वकर्मा, वार्ड पार्षद कमला बरेठ उपस्थित रहें, सर्वप्रथम अतिथियों ने भूमिपूजन कर नारियल फोड़ कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
इस मौके पर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि आज पार्षद कमला दीदी के प्रयास से सीसी रोड का भूमिपूजन किया गया है, पिछले 8 साल से कोरबा नगर निगम में विकास कार्य ठप पड़े है, सड़के बनती तो है लेकिन वो सड़के हाथ से ही उखड़ जाती है जिसका विरोध करने पर नगर निगम द्वारा भाजपा पार्षदों पर एफआईआर तक दर्ज कराया तो वही दूसरी ओर सड़के पहली बारिश में बह जाती है।

 

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...