Monday, May 11, 2026
Google search engine

स्वयंसेवकों ने भालूसटका में चलाया जागरूकता अभियान. .

कोरबा (pnews24) जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट के एनएसएस प्रकोष्ठ के कार्यक्रम अधिकारी सामान्य इकाई गौरव शर्मा एवं महिला इकाई रिंकू लोध, सहायक कार्यक्रम अधिकारी किरण लता शर्मा के मार्गदर्शन एवं प्राचार्य रामहरि शराफ के संरक्षण में ग्राम भालूसटका में जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाने एवं समाज में समानता लाने व लड़कियों को जागरूक करने के अनुक्रम में, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत गोद ग्राम भालूसटका की गलियों में संस्था के स्वयंसेवकों ने जागरूकता अभियान चलाया। साथ ही ग्राम के व्यस्ततम चौराहे में समाज के निर्माण में महिलाओं के समान अधिकार को व्यक्त करने नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया। इससे ग्राम के वरिष्ठों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और राहगीरों ने प्रत्यक्ष संदेश प्राप्त किया। सेव द गर्ल चाइल्ड के संदेश को उजागर करने नुक्कड़ की प्रदर्शनी की गई। लोगों को संदेश दिया गया कि लड़कियों के साथ हो रहे भेदभाव के मनो भावना को समाप्त करना है। भारत के कई राज्यों में लड़कियों को उनके जन्म से पहले ही मार दिया जाता है। इन्हें रोकने के लिए ही राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां पर बालिकाओं ने अपनी कार्यक्षमता एवं अपनी प्रतिभा का परचम नहीं लहराया हो। समाज में लोगों को समझना होगा कि संतान चाहे लड़का हो या लड़की, दोनों हर तरह से सामान है। दोनों में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के समस्त अकादमिक सदस्यों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।

 

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...