Monday, May 11, 2026
Google search engine

आप का बदलबो छत्तीसगढ़ 2023 अभियान

कोरबा pnews24- आम आदमी पार्टी ने कोरबा  जिलाध्यक्ष चंद्रकांत डिक्सेना को बनाया है। इस खबर के फैलते ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने उनके आवास कटघोरा पहुंचकर उनको बधाई दी। चंद्रकांत डिक्सेना कोरबा जिले के पुराने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। राजनीति में उनका काफी दखल है। संगठन के विस्तार में बड़ी भूमिका का निर्वाह करते चले आ रहे हैं। संगठन ने उनकी कर्तव्य और कार्यनिष्ठा को देखते हुए उनको बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन ने बताया कि आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है। आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023-24 की तैयारी में चंद्रकांत डिक्सेना की जिलाध्यक्ष के रूप में भूमिका काफी कारगर साबित होगी। उनके संगठन विस्तार और विधानसभा चुनाव में मजबूत उपस्थिति देने में आम आदमी पार्टी सफल होगी।आप पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रकांत डिक्सेना ने बताया कि AAP छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इस मुहिम को गति देने के लिए अरविंद केजरीवाल मार्च में रायपुर पहुंचकर बड़ी रैली को संबोधित करेंगे।दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक और छत्तीसगढ़ के प्रभारी संजीव झा के निर्देश के अनुसार राज्य में सांगठनिक ढांचा तैयार किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी का प्रदेश के लगभग बीस हजार गांवों में AAP की यूनिटों में इंचार्ज बनाने की प्रक्रिया चल रही है। पार्टी के नेता इसे जल्द ही पूरा करने का दावा कर रहे हैं। इसके अलावा, पार्टी भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दों को लेकर अपना प्रदेशव्यापी अभियान शुरू कर अपने संगठन के द्वारा हर घर तक पहुंचेगी। वहीं पार्टी की तरफ से दावा किया गया है कि आम आदमी पार्टी से अबतक 5 लाख लोग जुड़ चुके है।
बदलबो छत्तीसगढ़ अभियान पर जोर
आम आदमी पार्टी के कटघोरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व आप पार्टी के कोरबा जिलाध्यक्ष चंद्रकांत डिक्सेना ने कहा कि जनता समझ गई है कि लोगों के साथ कांग्रेस और बीजेपी सिर्फ छल कर रही है। आम आदमी पार्टी जनता के साथ ये छल और ज्यादा नही होने देगी। चंद्रकांत डिक्सेना का कहना है कि हम प्रदेशवासियों के सहयोग से जनता के पास जा रहे हैं। साथ ही ईमानदार राजनीति की अलख जलाकर सभी से सहयोग मांगेगे। जनता के वोट के मान का ख्याल रखते हुए बदलबो छत्तीसगढ़ 2023 अभियान को आगे बढ़ाएंगे।

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...