रज्जाक अली ने कहा कि आज हमे बाबा के बताये मार्गों पर चलकर समाज से भेदभाव की कुरीतियों को हटाया जा सकता है …

 कोरबा  pnews24 – कोरबा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम बेंदरकोना मे बाबा गुरु घासीदास जयंती के शुभ अवसर पर करतला जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष,व सदस्य वर्तमान जनपद उपाध्यक्ष पति रज्जाक अली के मुख्यअतिथि मे कार्यक्रम आयोजित किया गया, जंहा रज्जाक अली ने अपने संबोधन मे कहा कि आज हमे बाबा के बताये मार्गों पर चलकर समाज मे भेदभाव की कुरीतियों हटाकर एक आदर्श समाज की स्थापना करने की अवश्यकता ताकि देश का सामाजिक विकास हो सके, इस अवसर पर रज्जाक अली ने समाज को दस हजार रुपये की अनुदान राशि भेट की, साथ ही 19 लाख रुपये के सी सी रोड निर्माण करने की घोषणा की। रज्जाक के इस प्रयास की समाज के लोगों ने प्रशंसा की । अवसर पर कोरबा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजित दास महंत विशेष रूप से उपस्थित थे।

Recent News

इनर व्हील क्लब ऑफ बिलासपुर का सावन उत्सव और फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन: सेवा, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों का सुंदर संगम

इनर व्हील क्लब ऑफ बिलासपुर ने द्वितीय जनरल बॉडी मीटिंग के साथ सावन उत्सव एवं फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन का आयोजन किया। जरूरतमंद बच्चे की...