Wednesday, April 22, 2026
Google search engine

पैसे के लिए पिता को मार डालने के आरोप में कथित हत्यारा बेटा गिरफ्तार.

पैसे के लिए पिता को मार डालने के आरोप में कथित हत्यारा बेटा गिरफ्तार
* चौकी रजगामार अंतर्गत ग्राम भूलसीडीह में हुए 73 वर्षीय मृतक बालेश्वर चौबे के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई पुलिस ने
कोरबा (pnews24) कोरबा जिला के चौकी रजगामार अंतर्गत ग्राम भूलसीडीह में 16 दिसंबर को 73 वर्षीय वृद्ध बालेश्वर चौबे का उसके फार्महाउस में हत्या कर उसके शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी, पुलिस द्वारा बालेश्वर चौबे के हत्या की विवेचना में फॉरेंसिक टीम एवं बाघा डॉग का मदद ली गयी थी, जिसमें पुलिस डॉग बाघा ने पहले ही दिन मृतक के पुत्र की शिनाख्त की गयी थी, परंतु पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए में हर पहलुओं पर गंभीरता से विवेचना की जा रही थी।
इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने हेतु कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्व दीपक त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना प्रभारी बालको मनीष नगर तथा चौकी प्रभारी रजगामार राजेश चंद्रवंशी के द्वारा अपने टीम के साथ मामले में लगातार हर पहलुओं पर विवेचना की जा रही थी।
ग्रामीणों के द्वारा और मुखबिरो से यह लगातार पुष्टि की गई की मृतक बालेश्वर चौबे का अपने पुत्रों के साथ में नहीं बंटी थी। उनके साथ संपत्ति को लेकर वाद-विवाद होते रहता था, इसलिए बालेश्वर चौबे ने अपने दोनों लड़कों को अपने साथ नहीं रखा था। मृतक बालेश्वर चौबे का भूलसीडीह में कृषि जमीन है, इसके बावजूद उसका बड़ा लड़का चौकीदारी का काम करता था, तथा मंझला लड़का टेंट वालों के साथ मजदूरी करता था। भूलसीडीह फार्म हाउस में मृतक की 3-4 बस कबाड़ हालत में खड़ा हुई है, जिसे उनके लड़कों के द्वारा बेचने बोलने पर भी वह नहीं बेच रहा था।
03 जनवरी को मृतक के पुत्र से मनोवैज्ञानिक ढंग से एवं सख्ती से से पूछताछ करने पर कथित आरोपी द्वारा बताया गया की, वह स्वयं का टेंट हाउस का सामान लेकर काम करना चाहता था परंतु उसके पिताजी मृतक बालेश्वर चौबे उसको रकम नहीं दे रहा था और ना ही कबाड़ बस को बेचने के लिए राजी हो रहा था। 16 दिसंबर को भी भूलसीडीह में कथित आरोपी का अपने पिताजी से टेंट हाउस का सामान खरीदने के लिए पैसा मांगा गया परंतु उसके पिताजी द्वारा पैसा देने से मना कर दिया गया एवं भला बुरा कहने लगा। इसी बात को लेकर कथित आरोपी के द्वारा घर में रखे टंगिया के पासे से उसके सिर को मार कर अपने पिता का हत्या कर दिया।

Recent News

आप ने उपचुनाव लड़ने का किया ऐलान

  नगर पालिका परिषद दीपिका के वार्ड क्रमांक 15 में होगा घमासान   कोरबा: नगर पालिका परिषद दीपिका के अंतर्गत आने वाले वार्ड (क्रमांक 15 )में उपचुनाव...