Monday, April 20, 2026
Google search engine

बिजली खंभे में लगी आग-लोगों में आक्रोश * कार बची आग की चपेट में आने से

कोरबा : कोरबा अंचल के के घंटाघर चौक अंतर्गत संचालित कवि भवन के पास रात्रि लगभग 12 बजे एक बिजली के खंभे में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा हैं। जानकारी के अनुसार खंभे के ठीक नीचे एक कार खड़ी थी, जिसे स्थानीय लोगों ने समय रहते हटाकर आग की चपेट में आने से बचा लिया।
घटना पश्चात आसपास के लोगों ने 112 डायल कर पुलिस और बिजली विभाग को इस बाबत सूचना दी। इस बीच, स्थानीय निवासियों ने बाल्टी और पानी की मदद से आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
आग बुझने के बाद भी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रही और पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब गया। गर्मी के मौसम में घंटों बिजली गुल रहने से रहवासी खासे परेशान रहे। जब कुछ लोग बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचे, तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि रात में उनकी ड्यूटी नहीं होती।मोबाइल पर घटना का वीडियो दिखाने के बाद ही उन्होंने मौके पर पहुंचने की बात कही। इस जवाब से लोगों में भारी गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय रहवासियों ने बिजली विभाग की इस लापरवाही को गंभीर बताया।उन्होंने कहा कि यदि विभाग के कर्मचारी समय पर पहुंच जाते, तो आग पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सकता था और लोगों को घंटों अंधेरे में नहीं रहना पड़ता। उन्होंने मांग की है कि विभाग रात की आपातकालीन ड्यूटी की व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी है। बिजली विभाग के अधिकारियों से इस लापरवाही पर जवाब तालाब किया गया हैं।

 

Recent News

पत्रकार स्व. रमेश पासवान की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब द्वारा रक्तदान शिविर आहूत

कोरबा : कुछ व्यक्तित्व जाने के बाद भी अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से समाज में जीवित रहते हैं। एक ऐसी ही शख्सियत...