कोषाध्यक्ष पद पर 8वी बार चुने गए अमरनाथ कौशिक
कोरबा : कोरबा जिला अधिवक्ता संघ के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव के परिणाम मतगणना पूर्ण होने के बाद घोषित हो गए हैं। इस चुनावी दंगल में निवर्तमान गणेश कुलदीप ने एक बार पुनः अपनी लोकप्रियता साबित करते हुए अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की है। वहीं, नगर निगम सभापति और निवर्तमान सचिव नूतन सिंह ठाकुर की बिसात और कुशल रणनीति इस चुनाव में जीत का मुख्य आधार बनकर उभरने की चर्चा रही।
– चतुष्कोणीय मुकाबले में दिखा उत्साह
चुनाव में मुख्य मुकाबला चतुष्कोणीय रहा, जिसमें गणेश कुलदीप ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और पूर्व अध्यक्ष संजय जायसवाल को पीछे छोड़ दिया। इस चुनाव की सबसे बड़ी चर्चा शिव नारायण सोनी रहे, जिन्होंने अपने पहले ही चुनाव में तीसरे स्थान पर रहकर दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। अध्यक्ष पद के चौथे प्रत्याशी राकेश दुबे रहे। कानूनी हलकों में शिव नारायण को भविष्य के एक उभरते हुए मजबूत नेतृत्व के रूप में इस चुनाव के बाद देखा जा रहा है।
नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा चेहरों का संतुलन देखने को मिला है। जिसके अंतर्गत उपाध्यक्ष रवि शर्मा, सचिव सुनील यादव, महिला उपाध्यक्ष उर्मिला भगत, सहसचिव रवि भगत, महिला सहसचिव माधुरी बोरई, कोषाध्यक्ष अमरनाथ कौशिक, ग्रंथालय सचिव क्रांति श्रीवास, चुने गए हैं।
कार्यकारिणी सदस्य की नई टीम में शिव साहू, श्रवण थवाईत, करम प्रजापति, स्वप्निल शर्मा और वरुण राही को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
– निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी
उल्लेखनीय हैं की संघ के कुछ पदों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हो चुका था, जिनमें क्रीड़ा सचिव हरिशंकर श्रीवास, महिला क्रीड़ा सचिव सावित्री धांधी, महिला कार्यकारिणी यमुना मानिकपुरी एवं सुनिता पिल्ले शामिल हैं।
चुनाव परिणाम आने के बाद विजयी उम्मीदवारों को बधाईयों देने का तांता लग गया। अधिवक्ता संघ की तीसरी बार बागडोर संभालने जा रहे गणेश कुलदीप ने प्रत्यक्ष परोक्ष सहयोग देने वाले सभी का आभार जताते हुए कहा है कि उनके लिए संघ के प्रत्येक सदस्य के अधिकारों की रक्षा करना परम दायित्व है और वे उनकी सुविधा,विकास के लिए प्रतिबद्ध हो कर कार्य करने संकल्पित है।
चुनाव परिणाम इस प्रकार का रहा
*अध्यक्ष पद*
गणेश कुलदीप को 292 मत,
संजय जायसवाल को 273
शिव नारायण सोनी को 166
राकेश दुबे को 18
8 मत अवैध,
*उपाध्यक्ष*
रवि कुमार शर्मा को 213
बद्री प्रसाद मोदी को 168
बालक राम बरेठ को 137
दीपक दुबे को 114
अब्दुल नफीस खान को 98
एस वी पुरोहित को 23
8 मत अवैध
*महिला उपाध्यक्ष*
उर्मिला भगत को 276 मत
सरिता पाण्डेय को 252 मत,
मंजुला पासवान को 218,
11 मत अवैध
*कोषाध्यक्ष*
अमरनाथ कौशिक को 412
किरण भान शांडिल्य 302 मत
पुरुषोत्तम सिंह गोयल 35 मत
8 मत अवैध ।
*सचिव* पद
सुनील यादव को 342 मत,
रघुनंदन सिंह ठाकुर 290
चंद्रदीप शर्मा को 125
*सह सचिव* पद
रवि कुमार भगत को 457 मत,
लक्ष्मण प्रसाद पटेल को 290 मत
10 मत अवैध
*सह सचिव महिला*
समीना खातून को 227
माधुरी बरोई को 513,
17 मत अवैध ।
*ग्रन्थालय सचिव*
क्रांति श्रीवास को 313
छत राम साहू को 225
संतोष कुमार साहू को 107
अशोक शर्मा को 101
11 अवैध मत
*कार्यकारणी सदस्य*
करमचंद प्रजापति 566
शिव कुमार साहू 563
श्रवण कुमार थवाईत 548
वरुण कुमार राही 512
स्वप्निल शर्मा 459
दीपेश साहू 362
आशीष सिंह बनाफर 318
पूर्व से निर्विरोध निर्वाचित
*क्रीड़ा और सांस्कृतिक सचिव* सावित्री धांधी (महिला)
हरि शंकर श्रीवास
महिला सदस्य* सुनीता पिल्ले और यमुना महंत

