ग्राम दादर खुर्द में 27 मार्च से श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन

कोरबा : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 34 के तहत आने वाले ग्राम दादर खुर्द में 27 मार्च से  त्रिवेद्वी परिवार की ओर से श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है । कथा का आरंभ कलश यात्रा देवी पूजन के साथ होगी , गुरुवार को सुबह 9 बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी।और रात्रि के दौरान प्रतिदिन रामायण का पाठ किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर वरिष्ठ समाजसेवी व मुख्य यजमान लक्ष्मीकांत त्रिवेदी ने बताया कि कथा का वचन दुर्ग निवासी पंडित सागर चौबे के द्वारा किया जाएगा । हर रोज दोपहर 3:00 बजे से कथा शुरू हो जाएगी ।अतः आप सभी धर्म प्रियजन इस भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में आप सभी सादर आमंत्रित हैं ।कथा श्रवण का लाभ लेकर अपने जीवन को धन्य बनावे । ग्राम दादर व भालू सटका के श्रद्धालुओं के लिए वाहन की व्यवस्थाकी गई है।

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...