प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के साथ मालती का जन्म उत्सव 10 मार्च को

 7 मार्च को भजन संध्या (जागरण)

सुप्रसिद्ध डांसर कमल ठाकुर नायक की प्रस्तुति होगी आकर्षण का केंद्र

 

कोरबा : नगर निगम कोरबा के तहत सीतामणी वैष्णो दरबार बस्ती में पूर्व महापौर प्रत्याशी मालती किन्नर के निवास स्थान में श्री साईं बाबा, बोचरा माता व अष्टभुजी माता की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम रखा गया है । जिसके मद्देनजर 7 मार्च को रात्रि 8:00 बजे से जागरण भजन संध्या का आयोजन किया गया है इस जागरण कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार भक्ति से पूर्ण भजनों की प्रस्तुति देंगे। 10 मार्च को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगी और रात्रि 8:00 बजे समाजसेवी का मालती किन्नर का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा ।मालती किन्नर ने बताया कि इस कार्यक्रम को खास बनाने के लिए रायपुर से डांसर कमल ठाकुर नायक शिरकत करने कोरबा पहुंच रही है। जो कला के क्षेत्र मे किसी परिचय के मोहताज नहीं है।

Recent News

उर्जाधानी में आयोजित शतरंज स्पर्धा का हुआ सफल समापन, 120 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

कोरबा में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ कोरबा एवं जिला शतरंज एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप का सफल...