नम: सामूहिक विवाह की फिर तैयारी:माँ सर्वमंगला देवी मंदिर के पुण्य परिसर में 31 निर्धन कन्याएं फिर परिणय सूत्र में बंधेंगे

*माँ सर्वमंगला देवी मंदिर प्रबंधन द्वारा तैयारी तेज*
*मातारानी की कृपा से दूसरी बार हो रहा नम: सामूहिक विवाह का आयोजन-नमन पाण्डेय*
*कोरबा।* 02 मार्च 2024 की वह यादें फिर से माँ सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर दुरपा में ताजा होंगी, जब इस पुण्य परिसर में 31 गरीब कन्याएं फिर से परिणय सूत्र में आबद्ध होंगे। माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा, कोरबा के प्रबंधक/पुजारी/राजपुरोहित नमन पाण्डेय (नन्हा महराज) ने बताया कि माता रानी की असीम कृपा से मंदिर परिसर में 31 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए तैयारी प्रारंभ कर दी गई है और शीघ्र ही तिथि की घोषणा की जाएगी। श्री पाण्डेय ने बताया कि इस तरह का रचनात्मक और मानवीय प्रयास माता रानी की कृपा से ही संभव हो रहा है। यह आयोजन दूसरी बार हो रहा है। प्रथम बार 02 मार्च 2024 को सामूहिक नम: विवाह का आयोजन किया गया था, जो माता रानी की कृपा से अद्भूत सफल रहा और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा कोरबा जिला प्रभारी मंत्री अरूण साव सपत्नीक आशीर्वाद देने पहुंचे थे। कोरबा विधायक एवं केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन सहित प्रदेश एवं कोरबा जिले की कई विभूतियां नवदम्पत्तियों को अपना शुभ आशीर्वाद देने पहुंचे थे। उक्त कार्यक्रम अपेक्षा से ज्यादा सफल रहा और इस बार भी कार्यक्रम को सर्वश्रेष्ठ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...