Thursday, February 5, 2026
Google search engine

नकटीखार में अवैध कच्ची शराब बिक्री को लेकर महिला शक्ति लामबंद

 

कोरबा : कहा गया है कि महिला शक्ति यदि जाग गई तो बदलाव हर हाल में होता है ।यह कर दिखाया है कोरबा ब्लॉक के तहत आने वाले ग्राम पंचायत नकटीखार में ।इस ग्राम पंचायत के कई मोहल्लों में कच्ची शराब न केवल बनाई जा रही है ,बल्कि धड़ल्ले से बची भी जा रही है ।कच्ची शराब की मुहैया आसानी से होने की वजह से बच्चे भी नशे की आदी होते जा रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्राम पंचायत की महिलाएं लामबंद होकर अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। महिलाओं ने रैली की शक्ल में अवैध शराब बिक्री व नशाखोरी के खिलाफ मुनादी शुरू कर दी है। जल्द ही इस मामले की शिकायत महिलाओं के द्वारा जिला प्रशासन से की जाएगी ।गौर करने वाली बात यह है कि महिलाओं का खौफ साफ नजर आ रहा है ,न केवल शराब बेचने वाले सहमे हुए हैं बल्कि शराब खोरी करने वाले भी दुबके हुए हैं । लोक पर्व छेरछेरा के दिन कोई भी शराब पीकर हुड़दंग करते नजर नहीं आया ।अब देखने वाली बात होगी कि शिकायत के बाद जिला प्रशासन अवैध शराब बनाने व बेचने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई करेगा।

Recent News

भाजपा जिला कोरबा के लिए ऐतिहासिक दिन: ‘अटल स्मृति भवन’ का भूमिपूजन एवं शिलान्यास भव्य रूप से संपन्न

  कोरबा। भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा के लिए आज का दिन ऐतिहासिक एवं अत्यंत गौरवपूर्ण रहा। जिले के नवीन जिला कार्यालय “अटल स्मृति भवन”...