कोरबा: किसानों के मुद्दों व धान खरीदी समस्याओं को लेकर करतला ब्लॉक मुख्यालय में आम आदमी पार्टी के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस धरना प्रदर्शन में राज्य सरकार को आड़े हाथ लिया गया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री जगलाल राठिया ने कहा प्रदेश में गिरदावरी में किसानों का सरकार द्वारा त्रुटि वर्ष रकबा कम कर दिया गया है साथ ही वर्तमान में धान फसल बेचने के लिए किसानों का टोकन सही तरीके से नहीं कट पा रहा है उनको लंबी लाइन लगाकर चार-पांच दिनों का इंतजार करना पड़ रहा है। कुछ जगह सूचना मिली है कि सिर्फ जितना कर्ज है उतना ही धान लिया जा रहा है।साथ ही प्रतिदिन धान खरीद की लिमिट समितियों में कम करने से टोकन काटने का नंबर लेट हो रहा है समितियों के माध्यम से प्रतिदिन कम से कम 1400 से 1500 क्विंटल धान प्रतिदिन खरीदी होनी चाहिए।
आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष रिचर्ड डेविड लोगन ने कहा जिले में किसानों का रकबा कम होने, टोकन नहीं कटने और धान खरीदी में जारी अन्य अव्यवस्था की जानकारी प्राप्त हुई है। आम आदमी पार्टी द्वारा पूर्व में भी आम जनता से जुड़े मुद्दे और किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। छत्तीसगढ़ में हमारी पार्टी किसानों के हो रही परेशानी का विरोध करती है और छत्तीसगढ़ सरकार से मांग करती है कि प्रदेश के किसानों को हो रही सभी प्रकार की परेशानियों का जल्द ही निराकरण करे अन्यथा हमारी पार्टी प्रदेश में किसानों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेगी। धरना प्रदर्शन का समापन ज्ञापन सौंप कर किया भी गया। इस अवसर पर प्रदेश संयुक्त सचिव प्रतिमा सिन्हा, लोकसभा सचिव शत्रुघन साहू लोकसभा उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव,भूषण कुर्रे, संतोष यादव, जिला उपाध्यक्ष धरम दास गांधी,जिला कोषाध्यक्ष सोमराज, यूथ विंग जिला अध्यक्ष आजाद बख्श, महिला विंग अध्यक्ष सरोज यादव, मेहतर राम, केलाराम ,आसिफ खान, लहना सिंह ,कमल सिंह धुर्वे, वामन वडोदकर, लक्ष्मी निषाद,गुरुवार सिंह गवेल, संतोष कुमार गवेल , पुष्पा लहरें, सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

