जग़लाल राठिया बने आप प्रदेश संगठन मंत्री, समर्थकों में खुशी की लहर

 

कोरबा:आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डॉ संदीप पाठक, सह प्रभारी मुकेश अहलावत के सहमति से प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू के मशाअनुसार संगठन विस्तार के तहत, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल और प्रदेश महासचिव वदूद आलम की अनुशंसा पर पूर्व जिला अध्यक्ष कोरबा ( ग्रामीण )जग़लाल राठिया को प्रदेश संगठन मंत्री व कोरबा रायगढ़ जॉन प्रभारी नियुक्त किया गया है ।उनकी नियुक्ति को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी एवं उनके समर्थकों में खुशी की लहर देखी जा रही है। जग़लाल राठिया ने कहा है कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार वे कार्य करेंगे। शीर्ष नेतृत्व ने जो मुझ पर विश्वास जताया है उसके लिए उनका सादर आभार।

Recent News

उर्जाधानी में आयोजित शतरंज स्पर्धा का हुआ सफल समापन, 120 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

कोरबा में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ कोरबा एवं जिला शतरंज एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप का सफल...