नागरिकों को यातायात नियमों की दी जानकारी

कोरबा : कोरबा शहर के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में अशोक वाटिका के पास स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में यातायात टीआई तेजकुमार यादव, एएसआई मनोज राठौर के साथ उनकी टीम पहुंची, जहां यातायात टीआई ने मौजूद लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने संस्था के बारे में उल्लेख कर सदस्यों के योग, ध्यान और आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से समाज को मार्गदर्शन प्रदान करने की सराहना की।
इस दौरान ब्रम्हकुमारी परिवार की इंदू दीदी, रूकमणी दीदी, डॉ. देवनाथ, शेखर व चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन मंचस्थ थे।

 

Recent News

उर्जाधानी में आयोजित शतरंज स्पर्धा का हुआ सफल समापन, 120 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

कोरबा में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ कोरबा एवं जिला शतरंज एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप का सफल...