तहसील साहू संघ कोसाबाडी ने 21हजार रुपए की, दी सहायता राशि

 

मदद की समाजसेवी लोगों से अपील

कोरबा कोरबा बुधवारी बस्ती निवासी किरण साहू दीपावली के दिन आज में बुरी तरह से झुलस गई थी ।जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। आर्थिक स्थिति खराब होने पर पीड़िता ने जिला साहू संघ से मदद मांगी है ।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तहसील साहू संघ कोसाबाडी सामने आया, और तहसील संघ के द्वारा 21हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान की गई ।तहसील अध्यक्ष पालूराम साहू ने बताया कि किरण साहू की माली हालत ठीक नहीं है जिसे देखते हुए सहयोग राशि प्रदान की गई है। और जो भी समाजसेवी लोग किरण की मदद के लिए सामने आते हैं उनको दिल से आभार ।इस मौके पर रामकृष्ण साहू, दाताराम साहू, बलराम साहू, चितरंजन साहू ,गिरधारी लाल साहू, कृपाराम साहू, रामलाल, नैनदास , सुमन साहू , सहित साहू समाज के सदस्यों की उपस्थिति रही।

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...