छत्तीसगढ़ प्रदेश की रजत जयंती पर AAP प्रदेश संगठन महासचिव उत्तम जायसवाल ने प्रदेश वासियों को दी बधाई शुभकामनाएं
रायपुर: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर, आम आदमी पार्टी प्रदेश संगठन महासचिव उत्तम जायसवाल ने 25वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं दी हैं, और कहा! जय जोहार छत्तीसगढ़! राज्य स्थापना दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, विरासत और प्राकृतिक सुंदरता हमेशा ऐसे ही चमकती रहे।
धान का कटोरा, हमारा प्यारा छत्तीसगढ़। स्थापना दिवस के इस शुभ अवसर पर राज्य के निरंतर विकास और समृद्धि की कामना करता हूँ।
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई! छत्तीसगढ़ महतारी का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे और हम सब मिलकर प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।
एक बार पुनः
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की ढेरों बधाई!

