60 रुपए में चिकन भात का आनंद,

चर्चा में है यादव भोजनालय

 

कोरबा .जरूरतमंदों को यदि नाश्ते के दम पर भरपेट भोजन मिल जाए ,वह भी चिकन के साथ तो क्या कहने ।आज हम आपको बहुत ही सस्ते दर पर भोजन मुहैया करने वाले एक भोजनालय के बारे में बताते हैं ।कोरबा यातायात थाना के ठीक सामने, व एसपी कार्यालय परिसर से लगा हुआ यह यादव भोजनालय संचालित है ।जहां मात्र ₹60 देकर चिकन भारत का आनंद लिया जा सकता है। बहुत ही कम दाम पर लोगों को यहां भरपेट भोजन दिया जा रहा है ।

थाली: 60 रुपए प्रति थाली में आपको चावल चिकन या अंडे की सब्जी, दाल,एक सादा सब्जी ,अचार व सलाद दिया जाता है ।यही वजह है कि दोपहर व शाम के वक्त भोजन करने वालों का यहां तांता लगा रहता है ।

विशेषता : बताया जा रहा है कि यहां भोजन लकड़ी की आंख से तैयार किया जाता है ।जिस वजह से भोजन न केवल पौष्टिक होता है बल्कि स्वादिष्ट भी होता है ।इस लजीज खाने का स्वाद महज़ ₹60 में प्राप्त किया जा सकता है यहां का खाना पूरे कोरबा शहर में फेमस है।

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...