भालू सटका में मनीष मनचला का जस गीत कार्यक्रम

कोरबा विकासखंड के ग्राम पंचायत नकटीखार के आश्रित ग्राम भालू सटका में 25 अक्टूबर को जसगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया है।ग्राम भालू सटका में इस वर्ष बड़े ही धूम धाम से शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा उत्सव मनाया गया था।ग्राम भालू सटका के श्री श्री दुर्गा उत्सव समिति ने नवरात्रि व दशहरा उत्सव की शांतिपूर्ण तरीके से आयोजन सफल होने की खुशी में 25 अक्टूबर शनिवार को मेजर ध्यानचंद खेल मैदान भालू सटका में मनीष मनचला का जस गीत कार्यक्रम आयोजित किया है।,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद ज्योत्सना महंत व विशिष्ठ अतिथि क्षेत्रीय विधायक फूलसिंह राठिया व अन्य होंगे। समिति सदस्य दीपक साहू ने बताया कि  शाम 05.30 जसगीत कार्यक्रम मनीष मनचला का होने जा रहा है। जिसमे समस्त ग्राम वासी सादर आमंत्रित है और ग्राम वासियो से निवेदन है की बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले कार्यक्रम स्थल मेजर ध्यानचंद खेल मैदान भालूसटका नकटीखार मे तमाम देवी भक्त ,श्रद्धालु ,शहरवासी  सभी सादर आमंत्रित है । अधिक से अधिक संख्या मे आय और कार्यक्रम को सफल बनाए। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजीत दास महंत ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। वहीं समाजसेवी राजेंद्र यादव व लक्ष्मीकांत त्रिवेदी ने बताया कि तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

 

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...