Monday, May 11, 2026
Google search engine

जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली  ने धनतेरस पर्व दीपावली पर, प्रदेश वासियों को दी ,शुभकामनाएं और बधाई

कोरबा।   वरिष्ठ समाजसेवी जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली  ने धनतेरस के पावन पर्व पर प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है। अपने संदेश में श्री अली ने कहा “धनतेरस का यह पावन पर्व सभी के जीवन में असीम खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य, अपार समृद्धि और मंगलकामनाएं लेकर आए। माता लक्ष्मी एवं भगवान धन्वंतरि की कृपा से प्रत्येक घर-आंगन सौभाग्य, शांति और सुख-समृद्धि के दीपों से आलोकित हो। उन्होंने कहा कि यह पर्व आस्था, आरोग्य और आराधना का प्रतीक है, जो हमें सच्चाई, परिश्रम और सकारात्मकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

जिला पंचायत सदस्य  ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे धनतेरस एवं दीपावली पर्व को स्वच्छता, सद्भावना और पर्यावरण संरक्षण के साथ मनाएं, ताकि उजाले का यह पर्व वास्तव में समाज में आनंद और आशा का संदेश दे सके।

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...