Monday, May 11, 2026
Google search engine

रमाशंकर मिश्रा बनाए गए आप कोरबा लोकसभा अध्यक्ष

 

कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों में जश्न का माहौल

छत्तीसगढ़,(महेंद्रगढ़ ) प्रदेश संगठन विस्तार के तहत आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. संदीप पाठक राज्य सभा सांसद तथा प्रदेश प्रभारी छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार मुकेश अहलावत विधायक दिल्ली तथा सह प्रभारी छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में गोपाल साहू प्रदेश अध्यक्ष, वदूद आलम प्रदेश महासचिव द्वारा संगठन विस्तार के तहत कोरबा लोकसभा अध्यक्ष का घोषणा किया गया है. जिसमें महेंद्रगढ़ जिला से पार्टी के जुझारू और कर्मठ कार्यकर्ता वर्तमान जिलाध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा के नाम का चयन करते हुए उन्हे लोकसभा अध्यक्ष का कमान सौंपा है. लोकसभा अध्यक्ष की.बड़ी जिम्मेदारी मिलने से श्री मिश्रा के समर्थकों मे उत्साह का माहौल है और उन्हे विश्वास है कि इस नियुक्ति से पार्टी को बेहतर मजबूती मिलेगी, वहीं लोकसभा अध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने के बाद रमाशंकर मिश्रा ने कहा आम जनता की आवाज़ बनकर उन्हे उनका हक दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे बखूबी निभाएगे.।

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...