सफल आयोजन को लेकर पंच दीपक साहू ने समस्त ग्रामवासी, श्रद्धालु व देवी भक्तों का जताया आभार

कोरबा , कोरबा ब्लॉक के ग्राम पंचायत नकटीखार आश्रित ग्राम भालू सटका में 10 दिवसी शारदीय नवरात्र दुर्गा उत्सव व दशहरा उत्सव सफलता पूर्व संपन्न हो गया।  मेजर ध्यानचंद सेवा समिति भालू सटका की ओर से पंच दीपक साहू ने समस्त ग्रामवासी, श्रद्धालु व देवी भक्तों का आभार जताया है और कहा कि  शारदीय क्वांर नवरात्रि का सफल आयोजन आप सभी के सहयोग से भालू सटका मे निर्विघ्न संपन्न हो गया।
यहां  श्रद्धालुओं एवं मानवीय सेवाओं की प्रतिमूर्तियों ने क्षमता के अनुसार परिसर में भंडारा एवं अन्य सेवा भावी कार्य कराए। आगे दीपक साहू ने कहा मैं  मेजर ध्यानचंद सेवा समिति भालू सटका की ओर से सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अनुशासित होकर माँ का दर्शन लाभ लिया और अपने जीवन को धन्य बनाने के विभिन्न उपाय पांडाल परिसर में किया।
सभी सहयोगियों का भी आभार व्यक्त करता हूं कि जिनके सहयोग से आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सफलता मिली। समस्त उपस्थित ब्राम्हणों, देवी स्वरूपा कन्याओं को नमन करते हुए आभार व्यक्त करता हूं, जिनके भोग से यह महायज्ञ लाभदायी और प्रेरणादायी बना। निश्चित ही आने वाले दिनों यह आयोजन और भी भव्य रूप लेगा ,इसकी प्रसिद्धि पूरे क्षेत्र में बढ़ेगी । साथ ही क्षेत्रीय कांग्रेसी विधायक फूल सिंह जी राठिया का भी आभार जिन्होंने विधायक मद से 5 लाख रुपए आयोजन स्थल को दुरुस्त बनाने के लिए घोषणा की है ।

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...