समाजसेवी दीपक साहू ने दी कोरबावासियों को विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई

कोरबा,ग्राम पंचायत नकटीखार के पंच दीपक साहू ने कोरबावासियों को विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। समाजसेवी श्री साहू ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि विजयादशमी का त्यौहार ज्ञान की अज्ञान पर, सत्य की असत्य पर, धर्म की अधर्म पर और देवत्व की दानवत्व पर विजय का प्रतीक है.
पंच श्री साहू ने आगे कहा कि दशहरा का त्यौहार हमें अपने आपको परखने का अवसर प्रदान करता है। दस सिरों वाले रावण के हनन को ही दशहरा पर्व कहा गया है। इस दिन हमें आत्मावलोकन करते हुए अपने अंदर छिपे क्रोध, काम, लोभ, मद, मोह, मानसिक विकार, अज्ञान, अहंकार, असत्य, अधर्म को त्याग कर नैतिकता का मार्ग अपनाना चाहिए। भगवान राम में आस्था रखने और उनके आदर्शो पर चलने की आवश्यकता है। यही वास्तव में विजयादशमी कहलाएगा. क्षेत्रवासी ग्राम भालू सटका के दशहरा उत्सव में सादर आमंत्रित हैं।

Recent News

कोरबा में मानसून का असर: जलाशयों में तेजी से बढ़ा जलस्तर, किसानों के चेहरे खिले, अगस्त के पहले सप्ताह तक अधिकांश जलाशयों के भरने...

कोरबा जिले में लगातार हो रही बारिश से 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव हो चुका है, जबकि कई...