Thursday, May 14, 2026
Google search engine

रजत जयंती वर्ष में राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक नोहर चन्द्रा हुए सम्मानित

 

कोरबा: छत्तीसगढ़ राज्य को बने लगभग 25 वर्ष पूरे हो गए। प्रदेश में साल 2025 को रजत जयंती के रूप में मनाया जा रहा है शिक्षा विभाग कोरबा द्वारा आयोजित रजत जयंती वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में कोरबा जिले के राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक, नवाचारी शिक्षक एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट कोरबा की सभा कक्ष में किया गया।
कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी टी पी उपाध्याय के कुशल नेतृत्व में स्कूल शिक्षा विभाग कोरबा द्वारा रजत जयंती वर्ष 2025 के उपलक्ष्य पर दिनांक 29 सितंबर को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें कोरबा जिले के समस्त राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक, प्रत्येक ब्लॉक से तीन-तीन नवाचारी शिक्षकों एवं दो-दो सेवा निवृत्त शिक्षकों को स्कूल शिक्षा विभाग कोरबा द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक श्री नोहर चन्द्रा को उनके उत्कृष्ट कार्य बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं शिक्षा में नवाचार के लिए सम्मानित किया गया।

यह सम्मान मुख्य अतिथि लखनलाल देवांगन  कैबिनेट मंत्री छ ग शासन, महापौर संजू देवी राजपूत ,अध्यक्ष जिला पंचायत डॉ. पवन सिंह एवं उपाध्यक्ष निकिता जायसवाल  के कर कमलों से प्राप्त हुआ ।
शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री माननीय लखन लाल देवांगन , विशिष्ट अतिथि महापौर कोरबा  संजू देवी राजपूत , जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह,सभापति नगर निगम कोरबा नूतन सिंह राजपूत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष निकिता जायसवाल, पार्षद नरेंद्र देवानंद । आयुक्त आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ डी के नाग , जिला शिक्षा अधिकारी टी पी उपाध्याय, डीएमसी मनोज पांडेय,एडीपीओ केजी भारद्वाज, सभी विकासखंड के बीईओ , एबीईओ, बीआरसी।  प्रफुल्ल तिवारी, नरेंद्र पाटनवर , जिला पंचायत कोरबा के सदस्यों एवं जिले के अधिकारियों व कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...