ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त
कोरबा: कोरबा विकासखंड के ग्राम पंचायत नकटीखार के आश्रित ग्राम भालू सटका में प्रथम वर्ष दुर्गा उत्सव व दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यहां रावण दहन का कार्यक्रम 2 अक्टूबर को रखा गया है ।इसके बाद क्षेत्र के भजन सम्राट मनीष मनचला देवी जागरण कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे ।इस बीच क्षेत्रीय रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया मां के चरणों में अर्जी देने भालू सटका पहुंचे, जहां ग्राम वासियों के द्वारा रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया का आत्मीय स्वागत किया गया ।अपने उद्बोधन में फूल सिंह राठिया आयोजन को लेकर आयोजन समित मेजर ध्यानचद एकता सेवा समिति (भालूसटका ) की भूरी भूरी प्रशंसा की ।साथ ही उन्होंने आवश्यकता को महसूस करते हुए दुर्गा व दशहरा उत्सव के लिए सामुदायिक भवन हेतु विधायक मत से 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजमती यादव ,उप सरपंच कपूर सिंह, पांच दीपक साहू, विधायक प्रतिनिधि प्रवीण ओगर, राजेश्वर यादव, नरेंद्र पटेल ,लक्ष्मीकांत त्रिवेदी ,राजेंद्र प्रसाद यादव, पवन सिंह राठिया, बाबू रंगलाल अधरिया ,दर्शन सिंह ,पतंग सिंह राठिया ,रतन सिंह राठिया, बीरबल राठिया ,के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

