भालू सटका में देवी जागरण का कार्यक्रम 2अक्टूबर को

 

अंचल के सुप्रसिद्ध गायक मनीष मनचला देंगे अपनी प्रस्तुति

कोरबा : इन दोनों कोरबा मातामय हो गया है। देवी भक्ति आदि शक्ति की उपासना में लगे हुए हैं ।इसी कड़ी में कोरबा विकासखंड के ग्राम पंचायत नकटीखार के आश्रित ग्राम भालू सटका में दुर्गा उत्सव बड़े ही श्रद्धा भाव से मनाया जा रहा है। इस उत्सव का समापन 2 अक्टूबर को रावण दहन के साथ किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मेजर ध्यानचंद एकता समिति भालू सटका की ओर से रावण, मेघनाथ, कुंभकरण का पुतला पारंपरिक रीति से दहन किया जाएगा। रावण दहन कार्यक्रम रात्रि 10:00 बजे से किया जाएगा ,उसके बाद अंचल के जाने-माने जस गीत सम्राट मनीष मनचला के द्वारा देवी जागरण कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। जिसके लिए समिति की ओर से क्षेत्र वासियों को आमंत्रित किया गया है। देवी जागरण कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी नरेश कुमार पटेल ,लक्ष्मीकांत त्रिवेदी, आयुष राजेंद्र प्रसाद यादव हैं। याद रखने वाली बात यह है कि रावण दहन के बाद देवी जागरण का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा।

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...