Monday, May 11, 2026
Google search engine

लोक अभियोजक राजेंद्र साहू ने 57 बार किया रक्त दान

कोरबा। : इस शरदीय नवरात्र में माता के भक्ति, शक्ति की उपासना तरह-तरह से कर रहे हैं ।जिनकी जैसी शक्ति उनकी वैसी भक्ति। ऐसे ही देवी भक्त हैं लोक अभियोजक राजेंद्र साहू जीनके द्वारा 57 वीं बार रक्त दान किया गया । हर साल 6 माह में एक बार रक्तदान करते है । चैत नवरात्र हो या शरदीय नवरात्री, प्रथमा तीथि को राजेंद्र साहू मानव सेवा को लेकर रक्त दान करते है । उन्होने इस वर्ष भी इसका निर्वहन किया। जिस वजह से जिला स्तर पर रक्त वीर , राष्ट्रीय स्तर पर समाज रत्न , निराला स्मृति सम्मान प्राप्त राजेन्द्र साहू को मिला है। विभिन्न समजसेवी संस्थाओं के द्वारा सम्मानित किए गए है । बेबस, मजबूर सिवापिरित लोगो की सेवा हेतु तत्पर रहे है । रक्तदान हेतु युवाओं को , मानव सेवा हेतु लोगो को प्ररित करते है । राजेंद्र साहू जब तक शरीर साथ देगा रकाक्तदान हेतु संकल्पित है ।इस अवसर पर कृष्ण कुमार द्विवेदी अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक, मोहन सोनी विशेष लोक अभिभाषक, सुनील कुमार सोनवानी विशेष लोक अभियोजक,  उपस्थिति रहे।

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...