मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के अवसर पर

 

कोरबा: 15 अगस्त के अवसर पर कोरबा दरी एचटीपीपी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में ध्वजारोहण का कार्यक्रम रखा गया था। जहां स्वर्गीय राम बालेश्वर राय की पत्नी श्रीमती लीला देवी राय सम्मिलित हुई ।गौरतलब है कि स्वर्गीय राम बालेश्वर राय इस विद्यालय में 38 साल अपनी सेवाएं दी। जिनकी स्मृति में हर साल मेघावी छात्रों को राय परिवार की ओर से सम्मानित किया जाता रहा है ।इस साल भी मेधावी छात्रों को राय परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।स्वर्गीय राम बालेश्वर राय के पुत्र रितेश राय पूर्व आर्मी जवान है, और वर्तमान में प्रशिक्षु एसआई है । वे 15 अगस्त मुख्य परेड में शामिल थे जिस वजह से इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...