Wednesday, April 15, 2026
Google search engine

सप्ताहिक राशिफल 17अक्तूबर से 24 अक्तूबर तक ..

मेष राशि
यह सप्ताह आपका बेहतर रहेगा।आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आप जिन कामों को करने के लिए सोचेंगे, वे आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा दे सकते हैं। दिनो की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। जो लोग मिट्टी के व्यवसाय से जुड़े है उनके लिए फायदेमंद रहेगा । इससे दूसरे लोग भी आपसे प्रभावित होंगे। भगवान विष्णु के सामने तेल का दीपक जलाएं, आपके सभी काम बनेंगे।
वृष राशि
इस हफ्ते भाग्य का आपको पूरा-पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में अपनी प्रगति के बारे में विचार करेंगे।आगे बढ़ने के लिए आप कुछ नया सीखेंगे। इस राशि के जो लोग सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। आपको सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा, जो आपको सफलता के मार्ग पर एक कदम आगे बढ़ाएगा। बहते जल में काले तिल प्रवाहित करें, आपको सफलता जरुर हासिल होगी।
मिथुन राशि यह सप्ताह आपका बढ़िया रहेगा।आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी प्रतिभा मान-सम्मान बढ़ाने में कारगर साबित हो सकती है। आपको कुछ ऐसे काम दिए जायेंगे, जिन्हें आप आसानी से पूरा कर लेंगे। इस राशि के जो लोग विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े हैं,  उन्हें किसी नई खोज में बड़ी सफलता मिल सकती है। आज के दिन शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं, समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
कर्क राशि
यह सप्ताह आपका शानदार रहेगा। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने से मन खुश रहेगा। कुछ नये मौके और नए विचार सामने आएंगे, जिन्हें आप खुले मन से स्वीकार करेंगे।  ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे।छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात पाने के लिए घरेलू नुस्खों को अपनाना फायदेमंद रहेगा।मंदिर में फल का दान करें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।
सिंह राशि
यह सप्ताह आपका लकी रहेगा।आप जो भी करें, अच्छे से समझकर करें, फायदा होगा। सरकारी कामों में किसी अनुभवी से सलाह मिल सकती है, जो आपके बहुत काम आ सकती है। इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक हैं, उनके लिये अपने काम में कुछ बदलाव करने का  अच्छा समय है। स्वास्थ्य को लेकर चिंता मुक्त रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। जरूरतमंद को भोजन कराएं, सोचे हुए काम समय से पूर्ण होंगे।
कन्या राशि यह सप्ताह आपके लिए सौगात लेकर आया है।  करियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा हो जाएगा। सेहत फिट रहेगी। मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने के लिए समय बेहतर है। यात्रा का कोई कार्यक्रम बना सकते हैं।  गाय को रोटी खिलाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।
तुला राशि यह  सप्ताह ताजगी से भरा रहेगा। आज आपके मन में बहुत-सी सकारात्मक भावनाएं आएंगी। इस राशि के बेरोजगार लोगों को रोजगार के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। बेहतर होगा  सामानों की लिस्ट बनाकर ही बाजार जाएं।इस राशि के छात्रों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी नए कॉलेज में एडमीशन लेने के लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। गौ माता का माथा छूकर प्रणाम करें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।
वृश्चिक राशि यह सप्ताह   अच्छा रहेगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी से मदद मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में तरक्की होनी तय है। इस राशि की महिलाएं नए कपड़े खरीदने के लिए शॉपिंग के लिए जा सकती हैं।आप किसी काम में अच्छी परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं। ऑफिस में नई जिम्मेदारियों से आप लदे रहेंगे। घर पर भी कार्यभार बढ़ सकता है।
धनु राशि यह सप्ताह  दिन सुनहरे पल लेकर आया है।आपके परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।   आप खुद को दूसरों के सामने साबित करने में सफल होंगे। कामकाज से संबंधित अच्छे और व्यवहारिक आईडिया आपके दिमाग में आएंगे।  अपने से बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लें।
मकर राशि यह सप्ताह   आपके अनुकूल रहेगा। किसी बड़े मामलों पर समझौता करने और सहयोग करने के लिए आप तैयार रहें। पेंडिंग में पड़े हुए काम आज पूरे हो जाएंगे।  कई महत्वपूर्ण कामों में बदलाव भी होंगे। इस स्थिति में किस्मत आपका साथ देगी।  अपने कामों में कामयाबी का परचम लहराएंगे। खुद को मेंटली और फिजिकली फिट महसूस करेंगे।पक्षियों को गेहूं का दलिया डालें, काम में आ रही रुकावटें दूर होगी।
कुंभ राशि यह सप्ताह आपका  फेवरेबल रहेगा। अपने बिजनेस में नए प्रयोग करने में आप सफल होंगे।  आप जो भी सोचेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। पहले किए गए कामों से भी  बेहतर परिणाम प्राप्त होगा। अधिकारी वर्ग आपके काम की तारीफ करेंगे।प्रॉपर्टी से जुड़े काम  पूरे हो सकते हैं। ‘ॐ नम: शिवाय’ मंत्र का 11 बार जाप करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।
मीन राशि यह सप्ताह  बढ़िया रहेगा।दाम्पत्य संबंधों में नई ताजगी महसूस करेंगे। निवेश लाभदायक सिद्ध होगा।आज आपकी कोशिशें पूरी हो सकती हैं। आप नए लोगों से संपर्क कर सकते हैं।  आप कोई महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको बड़ा फायदा देने वाला रहेगा।अपने मस्तक पर तिलक लगाएं, आपका समय बेहतर गुजरेगा।

 

Recent News

बाबा साहब की जयंती पर बसपा जोन स्तरीय विचार संगोष्ठी का आयोजन

  कोरबा : बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर निहारिका स्थित सुभाष चौक पर...