Monday, May 11, 2026
Google search engine

यह मां के प्रति सच्चा सम्मान, कोरबा को मिला किफायती मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल..अरुण साव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव बोले – यह मां के प्रति सच्चा सम्मान, कोरबा को मिला किफायती मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल..

कोरबा- कोरबा शहर को अब मिला अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त किफायती मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल — मीना जैन मेमोरियल (एमजेएम) हॉस्पिटल। रविवार को इस अस्पताल का भव्य शुभारंभ पूज्य गुरुमाता 105 आर्यिका श्री अखंडमती माताजी व अभेदमती माताजी के पावन सान्निध्य में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया।मुख्य मंच पर मौजूद रहे जनप्रतिनिधि:समारोह की अध्यक्षता वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर संजू देवी राजपूत उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

नर सेवा ही नारायण सेवा को साकार करता एमजेएम– उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने फीता काटकर शुभारंभ किया और कहा –यह दिन कोरबा के लिए ऐतिहासिक है। डॉ. प्रिंस जैन ने अपनी मां की स्मृति को जनसेवा में बदलकर जो अस्पताल समर्पित किया है, वह सच्चे सम्मान की मिसाल है। कोरोना काल में उनके द्वारा की गई सेवा को हम सबने देखा है।”उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अस्पतालों को उद्योग का दर्जा देना इसी सोच का परिणाम है, ताकि जनसेवा करने वाले संस्थानों को ज्यादा सहूलियत मिल सके।

एमजेएम हॉस्पिटल कोरबा का नया मेडिकल हब डॉ. प्रिंस जैन ने कहा यह मेरा सपना था कि कोरबा में ऐसा अस्पताल हो जहां इलाज की गुणवत्ता बनी रहे और आम आदमी को खर्च की चिंता न हो। एमजेएम हॉस्पिटल कोरबा का सबसे भरोसेमंद और किफायती अस्पताल बनेगा।

मरीजों को मिलेंगी ये प्रमुख सुविधाएं– 100 बेड का मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, 22 बेड का ICU और 5 बेड NICU, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, 24×7 इमरजेंसी और कार्डियक एम्बुलेंस, सोनोग्राफी, एक्स-रे, सीटी स्कैन, ईको, टीएमटी, हाईटेक पैथोलॉजी लैबनॉर्मल व ऑपरेशन डिलीवरी, महिला रोग विशेषज्ञ, फिजियोथेरेपी, फार्मेसी, प्राइवेट/सेमी प्राइवेट रूमफुल बॉडी चेकअप और स्पेशल ट्रीटमेंट पर छूट

किफायती दर पर इलाज और दवाउद्घाटन के बाद अस्पताल का निरीक्षण करते हुए उपमुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों को बताया गया कि मरीजों को मेडिकल में 10% और आईपीडी में 10% तक की छूट दी जाएगी।

जनसेवा का एक नया अध्याय- एमजेएम हॉस्पिटल, नया बस स्टैंड स्थित विशाल मेगामार्ट के सामने स्थित है। डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. आकांक्षा जैन, डॉ. निखिल जैन, डॉ. शेफाली जैन सहित चिकित्सा जगत से जुड़े कई डॉक्टर इस मिशन से जुड़े हैं। यह अस्पताल 24 घंटे इलाज के लिए समर्पित रहेगा।

संपर्क के लिए:एमजेएम हॉस्पिटल, नया बस स्टैंड, विशाल मेगामार्ट के सामने

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...