पार्षद टामेश अग्रवाल को पितृ शोक,

कोरबा_ पुरानी बस्ती दुरपा रोड निवासी वरिष्ठ नागरिक कृष्ण कुमार अग्रवाल (के.के.) का 79 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया।
वे अपने पीछे धर्मपत्नी, पुत्र रोशन अग्रवाल,टामेश अग्रवाल(पार्षद वार्ड 5 देवांगन पारा), धनेश अग्रवाल ,पुष्पेश अग्रवाल सहित भरा-पूरा परिवार रोता- बिलखता छोड़ गए हैं। श्री अग्रवाल के निधन की खबर से उनके परिजनों, परिचितों सहित नगरजनों व बस्ती वासियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। स्वर्गीय अग्रवाल की अंतिम यात्रा उनके दुरपा रोड स्थित निवास से 1 जुलाई मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे प्रारम्भ होगी व मोती सागर पारा के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...