Monday, May 11, 2026
Google search engine

सरकार की बदहाल पीडीएस व्यवस्था से जनता त्रस्त: शत्रुघन साहू  

 

*राशन वितरण में अनियमितता से जनता त्रस्त, खाद्य विभाग मौन

कोरबा : आम आदमी पार्टी कोरबा लोकसभा सचिव शत्रुघन साहू का कहना है कि
प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन कार्डधारियों को तीन महीने का एकमुश्त चावल बांटने की योजना में अव्यवस्था देखने को मिल रही है। बिना किसी पूर्व तैयारी के 30 जून तक तीन महीने का एकमुश्त चावल देने का निर्णय ले लिया गया है, जबकि प्रदेश की 13 हजार से अधिक राशन दुकानों में चावल रखने के लिए गोदाम नहीं है। वहीं उचित मूल्य की दुकानों में चावल लेने हितग्राहियों की भीड़ भी उमड़ रही है। जून माह ख़त्म होने को है और  अभी भी दुकानों में लंबी कतार लग रही है।

विभिन्न मामलों को लेकर उन्होंने कहा कि जब नगरीय इलाको में वितरण में इतनी लापरवाही है तो सोचिये ग्रामीण क्षेत्रों में क्या गंभीर स्थिति होगी। रायपुर जिले में तीन माह का राशन एक साथ गोदामों से अनाज उठाने पर्याप्त गाड़ियां अपर्याप्त हैं, स्थिति इतनी चिंताजनक है । नान गोदाम से सरकारी राशन दुकानों तक चावल नहीं पहुंच पा रहा है।  एक दुकान में करीब 700 से 1500 तक कार्ड धारक निर्भर होते हैं।  और एक हितग्राही के पीछे 15 से 20 मिनट तक का समय लग रहा है ऐसे में गिने चुने हितग्राहियों को ही राशन मिल पा रहा है l

लोक सभा सचिव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सार्वजानिक राशन वितरण प्रणाली में घोर खामियाँ हैं जिसे राज्य का खाद विभाग संभाल नहीं पा रहा है। कुछ दिन पहले ही सरगुजा जिले में कई महीनों से मृत लोगों के नाम से राशन कार्ड पर राशन उठाया जा रहा था। सारंगढ़ (बलौदाबाजार) में कई राशन दुकानों से खराब, स्तरहीन चावल की पैकेजिंग/वितरण की शिकायतें प्राप्त हुईं।
रायगढ़ जिले के जबगा ब्लॉक में एक दूध समितिद्वारा संचालित राशन दुकान पर नियमित वितरण नहीं होने और सामग्री की कमी के आरोपों पर एफआईआर दर्ज की गई। दुर्ग जिले के कुम्हारी में एक सरकारी राशन दुकान से लगभग 15 क्विंटल (1500 kg) पीडीएस चावल जब्त हुआ। दुकान को सील कर दोषियों के खिलाफ पुलिस व खाद्य विभाग द्वारा एफआईआर दर्ज की गई।

शत्रुघन साहू ने कहा कि खाद्य विभाग कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है,छत्तीसगढ़ में PDS सिस्टम में कई जगहों पर गड़बड़ियां और लापरवाही पकड़ी गई है,कुछ मसले अभी जांचाधीन हैं, कुछ जगह कार्रवाई भी हुई है। लेकिन यह स्पष्ट है कि सिस्टम में पारदर्शिता, जिम्मेदारी और तकनीकी नीतियों को मजबूती की बहुत जरूरत है, ताकि वास्तविक लाभ सही लोगों तक पहुंचे और भ्रष्टाचार में कमी आए।

जिले सहित पूरे प्रदेश की जनता राशन वितरण में सरकार की अनदेखी से त्रस्त है। आम आदमी पार्टी सरकार से आग्रह करती है कि यदि आम जनता की इन समस्यायों का समाधान जल्दी नहीं करती है तो पार्टी प्रदेश स्तर पर हर जिले में बड़ा आंदोलन करेगी।

 

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...