भाजपा के गढ़ गुजरात एवं पंजाब में AAP की शानदार जीत, जनता ने जताया केजरीवाल पर भरोसा : प्रतिमा सिन्हा 

कोरबा: उपचुनाव परिणाम के नतीजे को लेकर कोरबा लोकसभा क  तमाम आप पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।आदमी पार्टी कोराबा लोकसभा प्रतिमा सिन्हा ने भाजपा के गढ़ गुजरात और पंजाब में हुए चुनाव पर आम आदमी पार्टी की जीत पर वहां की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि इस जीत से आम आदमी पार्टी को एक नई दिशा मिलेगी। उन्होंने बताया कि 4 राज्यो में हुए 5 विधानसभा सीटो के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने 2 पर शानदार जीत हासिल की है। पंजाब की लुधियाना वेस्ट एवं गुजरात की विसावदर विधानसभा में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है जिससे पूरे देश मे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशियों की लहर देखी जा रही है।

कोरबा लोक सभा सचिव शत्रुघन साहू  ने कहा कि 5 सीटों के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 3 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे जिसमें 2 पर शानदार जीत हासिल की है जिसके लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार गुजरात मे हमने चुनाव जीता है ये आनेवाले गुजरात के लिए शुभ संकेत है ।

जिला अध्यक्ष (ग्रामीण)जगलाल राठियाने कहा कि इस जीत से साबित भी कर दिया कि भाजपा से अब गुजरात की जनता उब चुकी है अब जनता आम आदमी पार्टी की बेहतर शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवा ,मुफ्त बिजली, पानी और जनता के प्रति समर्पित कार्य से प्रभावित हो रही है।

जिला अध्यक्ष (शहर ) संतोष यादव ने कहा जिस प्रकार भाजपा पिछले डेढ़ साल से विसावदर विधानसभा की सीट पर चुनाव टाल रही थी जनता ने उन्हें इसका करारा जवाब दिया है । उप चुनाव में 17 हजार से अधिक वोटों से आम आदमी पार्टी के गोपाल इटालिया को जिताकर गुजरात की जनता ने केजरीवाल जी पर अपना भरोसा जताया है और इस भरोसे से हम मुख्य चुनाव में सरकार बना कर दिखाएंगे और भाजपा को वहाँ से हटा कर बेहतर सुशासन लाएंगे । अरविन्द केजरीवाल जी के कामों के मॉडल की हर प्रदेश को जरूरत है और जो लोग यह सोचते थे कि आम आदमी पार्टी खत्म हो गई उन्हें इस जीत ने जवाब दिया है।

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...