Monday, May 11, 2026
Google search engine

उत्तल दर्पण से मोड़ पर रुकेंगे हादसे बड़ी पहल:एएसआई मनोज कुमार राठौर

* 10 दुर्घटनाजन्य अंधे मोड़ पर लगाए गए उत्तल दर्पण
कोरबा : कोरबा जिले के विभिन्न क्षेत्रों खासकर दुर्घटनाजन्य मार्गों के अंधे मोड़ पर सड़क हादसों को रोकने की लगातार कोशिश जिला पुलिस और यातायात अमले के द्वारा किया जा रहा है। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी बढ़ते सड़क हादसों से चिंतित ही नहीं हैं बल्कि इसकी रोकथाम के तमाम उपायों को अपनाने पर भी जोर दे रहे हैं।
इसी कड़ी में उन्होंने पत्र व्यवहार कर विभाग से उत्तल दर्पण की मांग की थी और विभागीय तौर पर इसकी आपूर्ति होने उपरांत 10 नग उत्तल दर्पण (कान्वैक्स मिरर) उन अंधे मोड़ के किनारे लगाए गए हैं जहां हादसे ज्यादातर होते हैं।
यातायात थाना के एएसआई मनोज कुमार राठौर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं मार्गदर्शन में यह कार्य सफलता पूर्वक किया गया है। उत्तल दर्पण (कान्वैक्स मिरर) जो कि वाहनों में साइड मिरर के रूप में उपयोग किया जाता है, इसे सड़कों के किनारे अंधे मोड़ पर लगाया गया है ताकि अंधे मोड़ पर सामने से आते न दिखने वाले वाहनों को दूर से ही देखा जा सके और संभावित हादसे को समय रहते वाहन चालक समझकर इससे बच सकें।
जिले में रिसदी चौक, भैंसमा चौक, सर्वमंगला चौक, रिसदा चौक बालको, आटीओ तिराहा, एनटीपीसी जवाहर गेट, राताखार तिराहा, उरगा चौक, कसनिया मोड़ कटघोरा और 200 मेगावॉट पावर प्लांट मोड़ शामिल हैं।

 

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...