कोरबा पुलिस की अनुकरणीय पहल, खोल प्याऊ केंद्र

 

एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत फलदार पौधों का किया गया वितरण

कोरबा : भीषण गर्मी को देखते हुए पुलिस विभाग ने एक सराहनीय पहल की है। सर्वमंगला चौक स्थित एक प्याऊ का शुभारंभ दर्री सीएसपी विमल पाठक ने आम जनों को पानी पिलाकर किया। इस अवसर पर दर्री सीएसपी ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत राहगीरों को फलदार पौधे का वितरण किया ।विमल पाठक ने बताया कि इस भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए यह पहल की गई है ।साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि, यातायात नियमों का पालन करें और एक पौधा अपने मां के नाम पर अवश्य लगाएं ।कार्यक्रम में कुसमुंडा थाना प्रभारी रूपक शर्मा, सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी व जवान मौजूद रहे।

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...