अंचल की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु पुलिस ने की अवैध पार्किंग पर सख्त कार्यवाही

* अवैध पार्किंग में खड़े 50 वाहनों पर की गयी चालानी कार्रवाई
* वसूला गया ₹15,000 का समन शुल्क
कोरबा: कोरबा अंचल के टी.पी. नगर एवं राताखार क्षेत्र में “नो पार्किंग” स्थलों पर अवैध रूप से वाहनों के खड़े किए जाने की शिकायतें कोरबा यातायात पुलिस को अनवरत प्राप्त हो रही थीं। इन शिकायतों पर यातायात पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए अभियान की शुरुआत करी, जो लगातार जारी है।
इस अभियान के तहत पिछले दो दिनों में “नो पार्किंग” में खड़े पाए गए कुल 50 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई एवं उनसे ₹15,000 समन शुल्क वसूला गया है। आगे भी यह अभियान शहर के अन्य क्षेत्रों में जारी रहेगा।
कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा हैं कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें। अवैध पार्किंग से यातायात बाधित होता है, और आपातकालीन सेवाओं के संचालन में भी अड़चन आती है। शहर की व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु कोरबा पुलिस सतत रूप से निगरानी एवं सख्त कार्यवाही करती रहेगी। उन्होंने सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की है।

 

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...