Monday, May 11, 2026
Google search engine

आम आदमी पार्टी जिला मनेंद्रगढ़ इकाई के द्वारा भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान समाज सुधारक बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मनाई गई जयंती

मनेद्रगढ़ : आम आदमी पार्टी जिला मनेंद्रगढ़ इकाई के द्वारा भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान समाज सुधारक बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के जयंती पर *नगर पंचायत जनकपुर, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 02 अन्तर्गत ग्राम पंचायत चांटी में (सर्व दलीय)एवं ग्राम पंचायत धोबाताल* में आम आदमी पार्टी के क्रान्तिकारी साथियों के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर लोकसभा उपाध्यक्ष श्रीमती *सुखमंती सिंह* जिला पंचायत सदस्य एवं जिला अध्यक्ष *रमाशंकर मिश्रा* द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा पर नारियल धूपबत्ती वा माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
सुखमंती सिंह जी के द्वारा अपने उद्बोधन में शिक्षा पर जोर देते हुए बच्चों को शिक्षित करने का आह्वान किया और कहा कि अगर हमारे बच्चे पढे लिखे रहेंगे तो उनको अपने अधिकारों के बारे में पता रहेगा और वे अपनी बात को आंख में आंख डाल कर कहीं भी किसी के सामने संवैधानिक रूप से रख सकते हैं साथ ही गरीब बच्चों को पढ़ाई में कोई दिक्कत आने पर हर संभव मदद करने की बात कही गई।
इसी प्रकार जिला अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा ने बाबा साहब के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए समाज में व्याप्त छोटी छोटी कुरीतियों को त्याग कर सभी को एक संकल्प दिलाया कि हम सभी नशा छोड़ दें वो चाहे तंबाखू, गांजा, चरस, दारू कोई भी नशा हो नशा नाश का जड़ ही है और हम सभी अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाएं साथ ही संस्कार भी दें जिससे हमारे बच्चे अपनी संस्कृति, सभ्यता, समाज वा देश, राज्य के लिए कुछ कर सकें जिससे बच्चों के माता- पिता गौरवान्वित महसूस कर सकें।
ग्राम पंचायत धोबाताल में पार्टी के कई क्रान्तिकारी साथियों के साथ सैंकड़ों बच्चों को सुखमंती सिंह तथा जिला अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा ने कॉपी – पेन देकर लिखने पढ़ने को प्रेरित किया।
यहां पर इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ साथी गोविंद प्रजापति, रामलाल चेरवा, भोला राम चेरवा, रामा यादव, सचिन कुमार, कृष्णा मिश्रा आदि कई साथियों के साथ माताओं, बहनों वा ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...