पिकअप वाहन गिरी नहर में-2 महिलाएं सहित 3 बच्चे लापता

कोरबा : कोरबा-चांपा मार्ग पर निर्मित जिले के प्रवेश द्वार मुकुंदपुर से मड़वारानी मार्ग पर एक हादसा हो गया। सक्ती जिले के ग्राम रेड़ागांव से खरहरी की ओर जा रहा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में कई ग्रामीण सवार थे, जो किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम खरहरी जा रहे थे। हादसे के बाद कुछ लोग नहर से बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन 2 महिलाएं सहित 3 बच्चे लापता बताये जा रहे हैं।
उक्त घटना घटित होने के पश्चात पिकअप वाहन चालक घटना स्थल से फरार बताया जा रहा हैं। हादसे की सूचना मिलते ही कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के सहित घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।

 

Recent News

उर्जाधानी में आयोजित शतरंज स्पर्धा का हुआ सफल समापन, 120 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

कोरबा में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ कोरबा एवं जिला शतरंज एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप का सफल...