गुरु घासीदास की जयंती पर गुरू पर्व

गुरु घासीदास की जयंती को गुरु पर्व के रूप में मनाएगी सतनामी कल्याण समिति

कोरबा pnews24- गुरु घासीदास की जयंती 18 दिसंबर को है। सतनामी कल्याण समिति ने इसे गुरु पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। 17 दिसंबर से इसकी शुरूआत होगी। इसका समापन 19 दिसंबर को होगा। यह जानकारी गुरुवार को तिलक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में सतनामी कल्याण समिति के अध्यक्ष यूआर महिलांगे ने दी। उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर को गुरु पर्व का कलेक्टर संजीव झा व एसपी संतोष सिंह करेंगे। इसी दिन सुबह शहर के सीतामणी से समाज के युवा समिति के पदाधिकारियों के साथ शोभायात्रा निकालेंगे, जो पुराना बस स्टैंड से होते हुए पॉवर हाऊस रोड से टीपी नगर स्थित सतनाम भवन पहुंचेगी। 18 दिसंबर को गुरु घासीदास की जयंती पर मुख्य अतिथि महापौर राजकिशोर प्रसाद व मड़वा पॉवर प्लांट के ईडी एसके बंजारा अध्यक्षता करेंगे। इसी दिन दोपहर 3 बजे से पंथी स्पर्धा के बाद शाम 7 बजे सतनाम संदेश, गुरुवाणी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पंथी भजन व लोककला की प्रस्तुति देंगे। गुरु पर्व के अंतिम दिन विजयी प्रतिभागियों व समाज के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Recent News

रायपुर कोर्ट में फर्जी जमानत का खेल उजागर, कूटरचित दस्तावेजों से जमानत दिलाने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार

रायपुर न्यायालय परिसर में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आरोपियों की जमानत कराने के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जानिए...