ग्राम पंचायत बसीबार उपसरपंच  देवेन्द्र यादव  की पहल श्रद्धांजलि योजना के तहत मृतक परिवार को तत्कालीन 1100/- रुपए किया गया सहयोग प्रदान 

 

 

कोरबा: ग्राम पंचायत बसीबार के उपसरपंच  देवेन्द्र यादव के द्वारा श्रद्धांजलि योजना के तहत 1100/ रूपए की राशि स्वर्गीय श्रीमति कमला बाई के निधन पर तीजवा के दिन उनके घर पहुंच कर इस दुखद घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करते हुए राशि प्रदान किया।

उपसरपंच ने भगवान से प्रार्थना भी किया कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और पीड़ित परिवारजन को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करे।

उपसरपंच श्री यादव का कहना है कि समाज सेवा के लिए मुझे जनताओं ने चुना है मै हमेशा आगे रहूंगा मुझे जिस उद्देश्य से जनताओं ने चुना है मै कोशिश करूंगा कि उनकी हर पहलू में खरा उतरु और जनसेवा करूं। जैसा कि हम सभी जानते हैं प्राचीन काल से ही ग्रामीण भारत के सामाजिक, राजनैतिक और आर्थिक जीवन में पंचायतों का महत्वपूर्ण स्थान रहा है।

Recent News

कटघोरा में अटल प्रतिमा निर्माण पर कथित गड़बड़ी से मचा बवाल, भाजपा ने ₹13.60 लाख की अनियमितता का आरोप लगाकर उच्चस्तरीय जांच की मांग...

कटघोरा नगर पालिका के अटल परिसर में स्थापित अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर कथित वित्तीय अनियमितता और कांस्य की जगह दूसरी धातु...