बांगो बांध से रबी फसल के लिए 15 जनवरी से पानी …

इस कारण से राज्य स्तरीय कमेटी ने 44532 हेक्टेयर फसल के लिए पानी देने का निर्णय लिया था। हालांकि किसान अब धान की फसल कम लगा रहे हैं। इस वजह से रकबा भी घट रहा है। बुआई के बाद ही स्पष्ट होगा कि वास्तविक फसल का रकबा कितना है। बांगो बांध का जल स्तर 356.56 मीटर है। इसलिए पानी की कमी नहीं होगी। नहरों की मरम्मत भी कराई जा रही है। जिले में 40 जलाशयों से पहले रबी फसल के लिए पानी दिया जाता था, लेकिन इस बार रबी में धान की फसल के लिए पानी नहीं देने का निर्णय लिया है। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता एस.एल. द्विवेदी ने बताया कि इस संबंध में संभाग स्तरीय जल उपयोगिता समिति की बैठक में यह निर्णय लिया है। धान के अलावा अन्य फसलों के लिए पानी दिया जाएगा।

Recent News

रायपुर कोर्ट में फर्जी जमानत का खेल उजागर, कूटरचित दस्तावेजों से जमानत दिलाने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार

रायपुर न्यायालय परिसर में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आरोपियों की जमानत कराने के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जानिए...