अंधेरी कछार स्कूल को मिली नई पहचान

 

प्रधान पाठक ने किया कायाकल्प

कोरबा: व्हीआईपी रोड स्थित शा .पूर्व माध्यमिक शाला अंधरी कछार जो अब आदर्श स्कूल बन गया है।यह स्कूल अब औरों के लिए प्रेरणादायक बनते जा रहा है। अंधेरी कछार स्कूल से पढ़े कई पूर्व छात्र आज देश, प्रदेश व जिले में बड़े-बड़े पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। एक दौर था जब यह स्कूल मूलभूत सुविधाओं से कोसों दूर हो गया था ।स्कूल में शिक्षकों का टोटा भी रहा ।इसी बीच प्रबंधन की जिम्मेदारी राम कपूर कुर्रे को दिया गया ,और राम कपूर ने अपने दायित्व, प्रधान पाठक का बखूबी निर्वहन किया। आज स्कूल भवन का कायाकल्प हो गया है पूर्व माध्यमिक शाला में बच्चे बेंच में बैठकर प्रोजेक्टर से पढ़ाई करते हैं । खंडहर नुमा भवन की रंग रोगन के बाद सूरत ही बदल गई है। छात्रों को नाश्ता ,मध्यान भोजन समय पर व गुणवत्ता युक्त दी जा रही है ।अनुशासन के साथ अध्यापन की पद्धति में भी आमूल चूल बदलाव किया गया है। जिस वजह से छात्र आपस में सवाल का जवाब तलब कर बौद्धिकता का परिचय दे रहे हैं ।इस संबंध में प्रधान पाठक राम कपूर कुर्रे ने बताया कि स्कूल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पूरे स्टाफ की मदद मिल रही है ।छात्रों के शारीरिक व बौद्धिक विकास के लिए शिक्षकों ने पूरी ताकत झोंक दी है।

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...