आप ने बनाया मूंगफली बेचने वाले को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी

कोरबा: नगर  पालिका परिषद दीपका आम आदमी पार्टी दीपका के ईमानदार और संघर्षशील अध्यक्ष प्रत्याशी (मूंगफली वाले) धर्मदास गुप्ता( गांधी भाई) को पार्टी ने अपना विश्वास और भरोसा जताया है। जिसके खुशी में उन्होंने अपना नामांकन फॉर्म दाखिल किया।दिपका की जनता को जिम्मेदारी देते हुए कहा है कि इस बार इस मूंगफली वाले का माई -बाप सिर्फ दीपका की जनता होगी ।दीपका के इतिहास में पहली बार राजनीति में गरीब व्यक्ति को नेशनल पार्टी (आम आदमी पार्टी) टिकट देकर गरीब व्यक्तियों का उत्साह बढ़ाया है। आम आदमी पार्टी की यही खासियत और विशेषता है की इसमें भ्रष्टाचार मुक्त लोग आगे आ रहे हैं। दीपका नगर पालिका परिषद का नगरी निकाय चुनाव इस बार ऐतिहासिक और परिवर्तनशील होने जा रहा है। आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ता जनता के मुद्दाओं को लेकर सामने आकर संघर्ष करते हैं। धर्मदास गुप्ता गांधी भाई जनता के मुद्दाओं को लेकर हर समय संघर्ष करते रहते हैं और आगे भी करते रहेंगे । इस बार आम आदमी पार्टी दीपका नगर पालिका क्षेत्र में विजई होने जा रही है क्योंकि आम जनता के सामने एक विकल्प के रूप में उभर कर सामने आई है , दीपका की जनता को जागरुक होकर तीसरा विकल्प को सत्ता में बैठाने की जरूरत है अन्यथा बार-बार भ्रष्टाचार चलता रहेगा। दीपका का विकास देखा जाए तो पूर्ण रूप से जीरो स्तर में है । दीपका की जनता का यह आवाज है कि इस बार आम आदमी पार्टी का अध्यक्ष बैठना चाहिए, क्योंकि पिछले 5 साल में से 4 साल कांग्रेस की सत्ता थी और 1 साल बीजेपी की सत्ता, और दोनों का विकास की तुलना की जाए तो सिर्फ भ्रष्टाचार रहा, लेकिन जनता के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि इस बार कौन सी पार्टी का अध्यक्ष बैठाना है? आम आदमी पार्टी ने दीपिका के लिए (मूंगफली बेचने वाले) धर्मदास गुप्ता (गांधी भाई) को अपना अध्यक्ष का टिकट देकर उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है। अब देखना यह है कि जनता मूंगफली बेचने वाले के साथ कितना जिम्मेदारी निभाती है, या भ्रष्टाचारियों का साथ देकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना चाहती है। जबकि 5 साल तक जनता के मुद्दाओं पर पूर्ण रूप से जनता को घसीटा जाता रहा है, जनता 5 साल तक चिल्लाती है लेकिन जनता का मुद्दा हल नहीं हो पाता और चुनाव समय में वही जनता उन् भ्रष्टाचारियों का साथ देकर फिर से भ्रष्टाचार का बढ़ावा या मनोबल बढ़ाने का कार्य करती और फिर 5 साल पछताने का कार्य करती है यही करते-करते 70 साल से हमारा देश विकास के नाम पर, शिक्षा के नाम पर रोजगार के नाम पर,पीछे होते जा रहा है आखिर में जनता कब समझेगी इस बार के इलेक्शन में जनता तय कर लिया है कि हमें दीपका में करप्टेड अध्यक्ष नहीं चाहिए, इस बार एक ईमानदार और संघर्षशील कर्मठ अध्यक्ष की जरूरत है, कहने का तात्पर्य है कि इस बार आम आदमी पार्टी दीपका नगर पालिका क्षेत्र में पूर्ण रूप से भारी बहुमत से विजई होने जा रही है।

Recent News

रायपुर कोर्ट में फर्जी जमानत का खेल उजागर, कूटरचित दस्तावेजों से जमानत दिलाने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार

रायपुर न्यायालय परिसर में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आरोपियों की जमानत कराने के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जानिए...