वार्ड क्रमांक 35 (खरमोरा) से राजेंद्र ने पेश की मजबूत दावेदारी

 

कोरबा: कोरबा नगर निगम सीट आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, दावेदार सामने आने लगे हैं। ऐसा ही एक नाम वार्ड क्रमांक 35 (खरमोरा) से राजेंद्र प्रसाद यादव का सामने आ रहा है। राजेंद्र प्रसाद समाज सेवी के रूप में क्षेत्र में जाने जाते हैं । मिलनसार , मृदुभाषी ज़मीन से जुड़े राजेंद्र को क्षेत्र के विभिन्न समाज प्रमुखों के द्वारा पार्षद पद पर चुनाव लड़ने के लिए प्रेषित किया जा रहा हैं ।वहीं खरमोरा,झगरहा, इंडस्ट्रियल एरिया गोकुल नगर रूद्र नगर मेंको समर्थको से मिल रहे अपार समर्थन से तमाम शुभचिंतक गदगद नजर आ रहे हैं । राजेंद्र यादव ने बताया कि क्षेत्र के विकास में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। वार्ड क्रमांक 35 सदैव उपेक्षित रहा है, जिस कारण से शासन के मूलभूत सुविधाओं योजनाओं का लाभ वार्ड वासियों को नही मिल पा रहा है वे वार्ड के विकास के लिए संकल्पित हैं।

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...