भ्रष्टाचार मुक्त स्थानीय सरकार के लिए आप संकल्पित : संतोष यादव

वार्डों में पदाधिकारी का सघन दौरा

कोरबा : पार्षद ,महापौर व अध्यक्ष के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनावी सरगर्मियां बढ़ गई है ।राजनीतिक दल अपने अपने स्तर पर रणनीति तैयार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी कोरबा के पदाधिकरियों के द्वारा अब सघन जनसंपर्क शुरू कर दिया गया है। इसी तहत लोकसभा अध्यक्ष प्रतिमा सिन्हा व जिला अध्यक्ष संतोष यादव के नेतृत्व में बालको ब्लॉक का सघन दौरा किया गया साथ ही तैयारियो का जायजा लिया गया मीडिया से चर्चा के दौरान संतोष यादव ने बताया कि आम आदमी पार्टी नगर निगम कोरबा के सभी ,67 वार्ड में पूरे दाम कम से चुनाव लड़ेगी ।और तीसरी शक्ति के रूप में स्थानीय मेयर का चुनाव लड़ेगी। भ्रष्ट मुक्त सरकार केवल आम आदमी पार्टी की सरकार ही दे सकती है इस अवसर पर लोकसभा सचिव शत्रुघन साहू ,कोषाध्यक्ष लहना सिंह, जिला सचिव सपन बहादुर, ब्लॉक अध्यक्ष परदेसी चौहान, महिला विंग नेत्री पुष्पा लहरें ,ब्लॉक सचिव संतोष केवट ,दीपिका ब्लॉक अध्यक्ष धर्मदास गुप्ता की उपस्थिति रही।

Recent News

उर्जाधानी में आयोजित शतरंज स्पर्धा का हुआ सफल समापन, 120 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

कोरबा में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ कोरबा एवं जिला शतरंज एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप का सफल...