Tuesday, May 12, 2026
Google search engine

स्वामी आत्मानंद विद्यालय में छात्रों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी

एएसआई मनोज राठौर ने किया छात्रों का मार्गदर्शन

कोरबा (pnews 24) यातायात नियमों से संबंधित जानकारी देने का प्रयास यातायात पुलिस अनवरत कर रही है।
इसी कड़ी में कोरबा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय हायर सेकंडरी विद्यालय (सेजेस) में यातायात पुलिस के द्वारा कैंप लगाकर विद्यार्थियों को यातायात नियमो के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्वामी आत्मानंद विद्यालय में यातायात पुलिस की ओर से आयोजित किए गए कार्यक्रम में लगभग डेढ़ सौ विद्यार्थियों ने जानकारी हासिल की। विद्यालय के शिक्षक भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। यातायात पुलिस के एएसआई मनोज राठौर ने अपने स्टाफ के साथ पहुंचकर यहां विद्यार्थियों का समुचित मार्गदर्शन किया। यातायात से संबंधित जानकारी देने के साथ विद्यार्थियों को बताया गया कि सड़क पर चलने के नियम क्या होते हैं। वाहनों को चलाने के लिए लाइसेंस के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण जानकारी रखनी जरूरी है इस बाबत जानकारी दी गई। बसताया की इसके अभाव में कार्यवाही का प्रावधान भी है। विद्यार्थियों को बताया गया कि कुल मिलाकर लोगों की सुरक्षा के लिए ही यातायात नियम बनाए गए हैं और हर हाल में इनका परिपालन करने को अनिवार्य किया गया है ताकि किसी भी पक्ष को नुकसान न होने पाए।
स्वामी आत्मानंद विद्यालय के विद्यार्थियों से आग्रह किया गया कि सड़क पर पैदल चलने के दौरान हमेशा बाई साइड का उपयोग करें। सड़क पार करने के लिए जेब्रा पट्टी को जरूर ध्यान में रखें। यातायात सिग्नल पॉइंट्स में उपयोग में आने वाली लाइट के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। बताया गया कि पूरे जनवरी महीने यातायात जागरूकता को लेकर जिले में काम किया जाना है। इसके माध्यम से सभी का ज्ञानवर्धन किया जाएगा।

 

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...