नगरी निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को आप लड़ेगी पूरी दाम खम से :प्रतिमा सिन्हा

 

मनेंद्रगढ़ में आवश्यक बैठक आहूत

मनेंद्रगढ़: आगामी नगरी निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर लोकसभा अध्यक्ष प्रतिमा सिन्हा के नेतृत्व में एक बैठक आहूत की गई ।महेंद्रगढ़ जनपद पंचायत भवन सभागार में यह बैठक आयोजित की गई ।जिसमें लोकसभा के कोरबा के तमाम पदाधिकारी शामिल हुए ।चर्चा में सहमति बनी की नगर निगम चिरमिरी, नगर पालिका मनेंद्रगढ़,नगर पंचायत खोगापानी ,नगर पंचायत झगरा खांड, नगर पंचायत नई लबेरी, नगर पंचायत जनकपुर, के सभी वार्डों में पर्षद ,अध्यक्ष महापौर के प्रत्याशी व चुनाव तैयारी को लेकर अंतिम रूप देने की बात कही गई ।साथ ही जिला पंचायत सदस्य ,जनपद सदस्य व सरपंच चुनाव में भी आम आदमी पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेगी इस बात पर भी आम सहमति बनी। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष प्रतिमा सिन्हा व सचिव शत्रुघन साहू ने तमाम पदाधिकारी के व कार्यकर्ताओं के शंका का समाधान भी किया। इस बैठक में लोकसभा उपाध्यक्ष विकास पांडे, सुखमति सिंह ,कोषाध्यक्ष लहना सिंह ,महेंद्रगढ़ जिला अध्यक्ष रमाशंकर मिश्र, कोरबा जिला अध्यक्ष (शहर) संतोष यादव, कटघोरा ब्लॉक अध्यक्ष धर्मदास गांधी, राम कृपाल प्रजापति ,के दुर्गा राव ,मोहम्मद कासिम, वामन शंकर वाडोकर ,गोविंद प्रजापति, सतीश सिंह ,बरेजा सेन ,विश्वजीत पांडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Recent News

उर्जाधानी में आयोजित शतरंज स्पर्धा का हुआ सफल समापन, 120 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

कोरबा में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ कोरबा एवं जिला शतरंज एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप का सफल...